World Gatka in Olympics: भारत के राष्ट्रीय खेलों में गतका खेल को शामिल किए जाने के बाद, वर्ल्ड गतका फेडरेशन (डब्ल्यूजीएफ) और नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनजीएआई) की नजर इस खेल को एशियाई खेलों , राष्ट्रमंडल खेल और ओलंपिक में शामिल करने पर है।
साथ ही अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने और इस पारंपरिक मार्शल आर्ट पर अनुसंधान की सुविधा के लिए एक विश्व स्तरीय गतका प्रशिक्षण और अनुसंधान अकादमी स्थापित करने की योजना पर काम चल रहा है।
अमेरिका में इंडियाना के प्लेनफील्ड में गुरुद्वारा साहिब शहीद अकाली बाबा फूला सिंह में आयोजित बैठक में, डब्ल्यूजीएफ के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल, जो वर्तमान में खेल को बढ़ावा देने के लिए दौरे पर हैं, ने एनजीएआई की पहल पर प्रकाश डाला, जिसके कारण गतका को भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा एक खेल के रूप में मान्यता मिली और इसे 37वें राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया।