वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप: जगशेर सिंह खंगुरा ने जीता ब्रांज, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दी बधाई (वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप: जगशेर सिंह खंगुरा ने जीता ब्रांज, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दी बधाई)
जगशेर सिंह खंगुरा ने मिस्र में आयोजित वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। जगशेर को उनकी उपलब्धि के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बधाई दी है।
भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जगसीर सिंह खंगूरा की पदक के साथ तस्वीर साझा करते हुए उन्हें बधाई दी।
उन्होंने लिखा, "पंजाब और पंजाब में बैडमिंटन के लिए यह खुशी और गर्व की बात है कि नाभा के जगशेर सिंह खंगुरा ने मिस्र में हुई वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। यह कामयाबी हासिल करने वाले जगसीर सिंह पंजाबी के पहले खिलाड़ी हैं। इस होनहार खिलाड़ी, उनके माता-पिता और उनके कोच को दिल से बधाई।"