विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025: भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, 6 स्वर्ण सहित जीते 22 पदक (Image Source: IANS)
भारत ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में संपन्न आयोजन में भारत ने 22 पदक (6 स्वर्ण, 9 रजत, 7 कांस्य) जीते और 10वें स्थान पर रहा।
22 पदकों के अलावा, भारतीय एथलीटों ने देश में पहली बार आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीन चैंपियनशिप रिकॉर्ड, सात एशियाई रिकॉर्ड भी बनाए और नौ बार चौथे स्थान पर रहे। 30 से अधिक व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किए।
घरेलू टीम ने रविवार को महिलाओं की 100 मीटर टी12 स्पर्धा में सिमरन, महिलाओं की 100 मीटर टी35 स्पर्धा में प्रीति पाल और पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा टी41 में नवदीप के रजत पदकों की बदौलत 6 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य पदक जीते। इसके अलावा, पुरुषों की 200 मीटर टी44 स्पर्धा में संदीप ने भी कांस्य पदक जीता।