वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में शुक्रवार को भारतीय फैंस को अपने एथलीट्स से पदकों की आस होगी। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जारी इस चैंपियनशिप में ब्राजील की टीम कुल 36 मेडल्स के साथ शीर्ष पर है। इस टीम ने अब तक 12 गोल्ड, 17 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। वहीं, भारत 11 मेडल्स (4 गोल्ड, 5 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज) के साथ सातवें स्थान पर है।
शुक्रवार को सुबह के सत्र (9 से 11.30 बजे तक) में भारतीय एथलीट महिला शॉट पुट, महिला डिस्कस थ्रो, पुरुष शॉट पुट, पुरुष लंबी कूद, पुरुषों की 1500 मीटर दौड़, महिलाओं की 200 मीटर दौड़, पुरुषों की डिस्कस थ्रो, पुरुषों की 100 मीटर दौड़, महिलाओं की 100 मीटर दौड़ और महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगे।
वहीं, शाम के सत्र (5 से 8.30 बजे तक) में पुरुष डिस्कस थ्रो, महिला शॉट पुट, पुरुषों की 400 मीटर दौड़, पुरुषों की ऊंची कूद, महिलाओं की लंबी कूद, पुरुषों की 800 मीटर दौड़, पुरुषों की 100 मीटर दौड़, पुरुष शॉट पुट, महिलाओं की 200 मीटर दौड़ और महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में देश को उम्मीदें होंगी।