विश्व पैरा एथलेटिक्स : जेएलएन स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडा (Image Source: IANS)
दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) और सीएटीएस (केंद्रीकृत दुर्घटना एवं आघात सेवा) ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अग्नि सुरक्षा, बम की धमकी, दुर्घटना प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण पर मॉक ड्रिल की। तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय युवा मामले व खेल मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे थे।
केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर लिखा कि भारत वैश्विक खेल आयोजनों का केंद्र बन रहा है।
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 27 सितंबर से 5 अक्टूबर, 2025 तक दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की जागी। उद्घाटन समारोह 25 सितंबर को होगा।