विश्व पैरालंपिक समिति अध्यक्ष पॉल फिट्जगेरल्ड और पैरालंपिक समिति ऑफ इंडिया के सीईओ राहुल स्वामी अपने परिवार के साथ दो दिवसीय रणथंभौर के दौरे पर है। रविवार को रणथंभौर पहुंचने पर उनका वन विभाग के अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
रणथंभौर के डीएफओ मानस सिंह के निर्देश पर जंगली जीवों से जुड़े परीक्षित शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें रणथंभौर में टाईगर सफारी कराई। पैरालंपिक समिति के पदाधिकारियों ने रविवार शाम को रणथंभौर में टाइगर सफारी के दौरान जोन नंबर दो, तीन और चार में टाइगर सफारी की और टाईगर की अठखेलियों के साथ ही रणथंभौर के प्राकृतिक सौंदर्य, अन्य वन्यजीवों और जैव विविधता का लुफ्त उठाया।
टाईगर सफारी के दौरान पैरालंपिक ऑफ इंडिया के सीईओ राहुल स्वामी और पॉल फिट्जगेरल्ड ने रणथंभौर के घने जंगलों, झीलों और वन्यजीवों को करीब से देखा और खूब आनंद लिया। उन्होंने यहां के प्राकृतिक वातावरण और वन्यजीव संरक्षण की व्यवस्था की सराहना की। इस दौरान उन्हें रणथंभौर के जोन चार में टाईगर 2506 के दीदार हुए। दोनों अतिथियों ने रणथंभौर में बिताए पलों को यादगार बताते हुए वन विभाग के प्रयासों की प्रशंसा की।