वर्ल्ड रेस वॉकिंग टीम चैंपियनशिप: भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे प्रियंका और राम बाबू (Image Source: IANS)
वर्ल्ड रेस वॉकिंग टीम चैंपियनशिप 2026 में दो बार की ओलंपियन प्रियंका गोस्वामी और पुरुष रेस वॉकर राम बाबू 12-सदस्यीय भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। इस चैंपियनशिप का आयोजन रविवार को ब्राजील के ब्रासीलिया में होगा।
मैराथन वॉक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक मंजू रानी, सर्विन सेबेस्टियन के साथ इस दल में शामिल हुई हैं। भारतीय टीम में साहिल और अक्षदीप सिंह भी हैं, जिनके नाम क्रमशः 10 किलोमीटर और 20 किलोमीटर रेस वॉक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज हैं।
प्रियंका के नाम 10 किलोमीटर रेस वॉक का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है और उन्होंने 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। राम बाबू ने भी 35 किलोमीटर रेस वॉक और मैराथन वॉक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए हैं।