वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप 2026 में मेजबान भारत ने सोमवार को मेडल का शतक लगाते हुए अपने दबदबे को बनाए रखा है। ईकेए एरिना में आयोजित इस चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 114 मेडल (102 गोल्ड, 9 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज) के साथ प्रतियोगिता का समापन किया।
पदक तालिका में जापान 3 गोल्ड और 3 सिल्वर जीतकर दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, अर्जेंटीना ने तीसरा स्थान हासिल किया, जिसका श्रेय काफी हद तक उसकी एकमात्र प्रतिनिधि नाबिला बर्राजा को जाता है, जिन्होंने अकेले ही 2 गोल्ड और 2 सिल्वर जीतकर अपनी टीम को टॉप-3 में पहुंचाया।
भले ही पदक तालिका में नेपाल पांचवें स्थान पर रहा, लेकिन कुल पदकों की संख्या के लिहाज से वह भारत के बाद दूसरा सबसे सफल देश साबित हुआ, जिसने कुल 52 मेडल (1 गोल्ड, 36 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज) अपने नाम किए। उज्बेकिस्तान ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए कुल 25 मेडल (1 गोल्ड, 13 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज) जीते।