वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप 2026: भारत की बादशाहत, 22 गोल्ड के साथ मेडल टैली में नंबर-1 (Image Source: IANS)
वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप 2026 के तीसरे दिन, मेजबान भारत ने अपने गोल्ड मेडल की संख्या को 20 के पार पहुंचा दिया, जबकि नेपाल, जापान और अमेरिका ने एक-एक गोल्ड मेडल जीते हैं।
शनिवार को अहमदाबाद के ईकेए एरिना में जारी इस प्रतियोगिता के लगातार तीसरे दिन भारत ने अपना दबदबा बनाए रखा और सभी उम्र के वर्गों के लगभग हर इवेंट में मेडल जीते। फिलहाल भारत के नाम 22 गोल्ड, 5 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल है।
नबीला सोल बाराजा के 2 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल ने अर्जेंटीना ओवरऑल स्टैंडिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है, जबकि सिंगापुर 2 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज मेडल के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गया। बड़ी छलांग लगाते हुए नेपाल मेडल टैली में चौथे स्थान पर पहुंच गया है, जिसने 1 गोल्ड, 6 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिए हैं।