विश्व योगासन चैंपियनशिप: भारत की शानदार शुरुआत, पांच स्वर्ण पदक जीते (Image Source: IANS)
मेजबान भारत ने गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप की शानदार शुरुआत की है और पहले 6 में से 5 स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए हैं।
पश्चिम बंगाल के अभय बर्मन (सीनियर पुरुष) और रितु मंडल (सीनियर महिला) ने पारंपरिक योगासन श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता। बर्मन ने 63.42 स्कोर के साथ विश्व योगासन चैंपियनशिप में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। इंडोनेशिया के अर्कान रियांतो (57.23) ने रजत और उज्बेकिस्तान के एलन ने 53.21 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।
रितु मंडल ने सीनियर महिला श्रेणी में देश के लिए एक और स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 64.33 स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कजाकिस्तान की ऐजान कुआनिशबायेवा (58.97) ने रजत और हांगकांग की लैम नगा मान (56.98) ने कांस्य पदक जीता।