प्रधानमंत्री के खिलाफ गलत शब्द का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए: बाइचुंग भूटिया (Image Source: IANS)
भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने कहा है कि सभी को विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन इस दौरान गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
भूटिया ने कहा, "सभी को किसी भी मुद्दे पर विरोध करने, अपनी बात रखने का अधिकार है। इस दौरान गलत शब्दों का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं होना चाहिए। खासकर, प्रधानमंत्री के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। यह न सिर्फ अपने आपके लिए बल्कि देश और समाज के लिए अच्छा नहीं है।"
भूटिया ने कहा, "एक खिलाड़ी के तौर पर हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री और सरकार ज्यादा से ज्यादा युवाओं को खेल के क्षेत्र से जोड़ने का काम करे।"