डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर चेन्नई 2026 में चौथी सीड हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े ने मिक्स्ड डबल्स फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, साथियान जी. ने अपने पहले मेंस सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।
तमिलनाडु फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में देसाई और घोरपड़े ने ऑल-इंडियन मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल में पूरी तरह से दबदबा बनाते हुए वाइल्ड कार्ड पायस जैन और सिंड्रेला दास को 3-0 (11-9, 11-6, 11-9) से शिकस्त दी। अब उनका सामना रोमानिया के दूसरे सीड एडुआर्ड इओनेस्कु और बर्नाडेट स्जोक्स से होगा।
इससे पहले, साथियान ने मेंस सिंगल्स में भारत की उम्मीदों को जीवित रखा। वह 1-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए इओनेस्कु को 3-2 (9-11, 11-3, 10-12, 11-7, 11-5) से हराकर आगे बढ़े। अब उनका सामना चेकिया के लुबोमिर जानकारिक से होगा, जिन्होंने भारत के मानुष शाह को 3-1 (11-4, 13-11, 5-11, 13-11) से मात दी।