डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर: सिंड्रेला-सार्थक ने जीता अंडर 19 मिक्स्ड डबल्स खिताब, अंडर 15 में विवान-नैश (Image Source: IANS)
डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर 2026 में रविवार को भारत की सिंड्रेला दास ने सार्थक आर्य के साथ अंडर 19 मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीता। यह दो दिनों में उनका दूसरा खिताब रहा।
सामा इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए अंडर 19 मिक्स्ड डबल्स फाइनल में सिंड्रेला और सार्थक की जोड़ी ने टॉप सीडेड जोड़ी अभिनंद प्रधिवाधी और अनन्या मुरलीधरन को 11-3, 11-9, 11-3 से मात दी। इससे पहले सिंड्रेला ने शनिवार को अंडर 17 खिताब जीता था।
दूसरी ओर, विवान दवे और नैशा रेवास्कर ने रेयांश जालान और तनिष्का कालभैरव की जोड़ी को 11-8, 11-8, 11-3 से शिकस्त देकर अंडर 15 मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीता।