डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर: अंडर 15 मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में पहुंची विवान-नैशा की जोड़ी (Image Source: IANS)
विवान दवे-नैशा रेवास्कर की जोड़ी ने वर्ल्ड टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) यूथ कंटेंडर के अंडर-15 मिक्स्ड डबल्स फाइनल में जगह बना ली है।
शनिवार को समा इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित मुकाबले में इस जोड़ी ने टॉप सीड आदित्य दास और अंकोलिका चक्रवर्ती की जोड़ी को 13-11, 5-11, 11-7, 5-11, 23-21 से मात दी। यह मुकाबला एक्स्ट्रा प्वाइंट्स तक गया।
अब यह जोड़ी फाइनल में रेयांश जालान और तनिष्का कालभैरव के खिलाफ उतरेगी, जिन्होंने सेमीफाइनल मैच में संजय जगदीश और मायरा संगेलकर को 11-3, 15-13, 11-7 से मात दी है।