वुहान ओपन: कर्तल ने स्वितोलिना के खिलाफ उलटफेर किया, पहली बार डब्ल्यूटीए 1000 के सेमीफाइनल में पहुंचीं (वुहान ओपन: कर्तल ने स्वितोलिना के खिलाफ उलटफेर किया, पहली बार डब्ल्यूटीए 1000 के सेमीफाइनल में पहुंचीं)
ब्रिटेन की सोने कर्तल ने शुक्रवार को 'वुहान ओपन' के क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर 6 एलिना स्वितोलिना के खिलाफ 6-2, 2-6, 6-4 से जीत दर्ज की। इस बड़े उलटफेर के साथ कर्तल पहली बार डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।
2 घंटे और 3 मिनट तक चले इस कड़े मुकाबले में, कर्तल ने पहला सेट आसानी से जीता था, लेकिन दूसरा सेट हार गईं। इसके बाद तीसरे सेट में उन्होंने बढ़त बनाई और जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की।
सेमीफाइनल में अब कर्तल का सामना ओस्टापेंको से होगा। ओस्टापेंको ने क्वार्टर फाइनल में डायना श्नाइडर को हराया था। उस मैच में पहले सेट में ओस्टापेंको 2-5 से पीछे चल रही थीं, लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए 7-6 (6), 6-1 से जीत दर्ज की।