'आपको ओलंपिक खेलने के उद्देश्य से तैयारी करनी चाहिए,' पीएम मोदी ने युवा खिलाड़ियों को दिया कड़ी मेहन (Image Source: IANS)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सिक्किम दौरे के दौरान गंगटोक में मंगलवार की सुबह स्थानीय किशोर लड़के और लड़कियों के साथ फुटबॉल खेलने का आनंद लिया। पीएम मोदी ने इस दौरान युवा खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत ओलंपिक की मेजबानी हासिल करने की कोशिश कर रहा है। आप सभी तैयार रहिए।
प्रधानमंत्री ने युवा खिलाड़ियों से बातचीत का वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।
वीडियो में पीएम कहते हैं, "मुझे क्या आपलोग फुटबॉल खेलना सीखाएंगे। ऐसा तो नहीं कि आपलोग मुझे हरा देंगे।"