Delhis young athletes to receive Rs 2,000 monthly incentive at grassroots level: CM Rekha Gupta (Delhis young athletes to receive Rs 2,000 monthly incentive at grassroots level: CM Rekha Gupta)
CM Rekha Gupta: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवा खिलाड़ियों को हर महीने 2,000 रुपए का प्रोत्साहन देकर उन्हें प्रतियोगिता के उच्च स्तर तक पहुंचने में मदद करने का फ़ैसला किया है।
एक सरकारी बयान के अनुसार, गुरुवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में दिल्ली सरकार ने 'मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना' (एमकेपीवाई) के तहत 'ग्रासरूट ट्रेनिंग सपोर्ट असिस्टेंस' (शुरुआती स्तर पर प्रशिक्षण सहायता) शुरू करने को मंजूरी दी।
इस नई पहल के तहत, दिल्ली सरकार के स्पोर्ट्स सेंटरों और स्टेडियमों में नियमित रूप से ट्रेनिंग लेने वाले योग्य युवा खिलाड़ियों को हर महीने 2,000 रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी।