राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में भारत के लिए पदक जीतने वाले एथलीट्स को बधाई दी। भारत ने सोमवार को कुल 11 मेडल (4 गोल्ड, 5 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज) अपने नाम करते हुए मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया।
राष्ट्रपति मुर्मु ने मोना को गोल्ड जीतने पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मैं एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने पर मोना अग्रवाल को हार्दिक बधाई देती हूं। एशियन पैरा गेम्स का नया रिकॉर्ड बनाकर आपने इस जीत को और भी खास बना दिया है। आपकी यह उपलब्धि कई लोगों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगी और उन्हें यह विश्वास दिलाएगी कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से सबसे बड़े सपनों को भी सच किया जा सकता है।"
राष्ट्रपति ने अवनि को भी इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में लगातार पदक जीतने के लिए बधाई दी। हांगझोऊ एशियन पैरा गेम्स 2023 में स्वर्ण पदक जीतने के बाद, पेरिस और टोक्यो पैरालंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट अवनि ने इस बार एशियन पैरा गेम्स में सिल्वर मेडल हासिल किया।