'आपके दृढ़ संकल्प ने देश को गौरवान्वित किया,' तीरंदाजी वर्ल्ड कप स्टेज 2 में गोल्ड, मनसुख मांडविया न (Image Source: IANS)
भारतीय महिला रिकर्व टीम ने शंघाई में आयोजित तीरंदाजी वर्ल्ड कप स्टेज 2 में रविवार को मेजबान चीन के खिलाफ रोमांचक शूट-ऑफ में जीत दर्ज करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने इस उपलब्धि पर भारतीय टीम को बधाई दी है।
मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "सुनहरा हौसला, निडर जज्बा, पोडियम पर जीत। आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 2 में गोल्ड जीतने के लिए दीपिका, अंकिता और कुमकुम को हार्दिक बधाई। आपकी शानदार प्रतिभा और दृढ़ संकल्प ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।"
उल्लेखनीय है कि भारत की दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कुमकुम मोहद ने फाइनल मुकाबले में अपना संयम बनाए रखते हुए शूट-ऑफ में चीन को 5-4 (28-26) से मात देकर 2021 के बाद भारत का पहला तीरंदाजी विश्व कप गोल्ड मेडल जीता।