Asian Games: मीराबाई चानू ने बुधवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह इस टूर्नामेंट में उनका अब तक का पहला मेडल है। देश के लिए ऐतिहासिक मेडल जीतने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बधाई दी है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मैं एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 49 किग्रा वेटलिफटिंग स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई देती हूं। इस उपलब्धि से भारत को 28 साल बाद एशियन गेम्स में वेटलिफटिंग में मेडल मिला है। ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और विश्व चैंपियनशिप सहित कई प्रतिष्ठित इंटरनेशनल टूर्नामेंटों में मेडल जीतने के साथ, आपका सफर युवा पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।"
उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन ने भी मीराबाई चानू को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, "महिलाओं के 49 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई। उनका अटूट संकल्प और शानदार निरंतरता देश को प्रेरित करती रहती है, और भारत को उन पर बहुत गर्व है।"