समर यूथ ओलंपिक 2026 में भारतीय मुक्केबाजों ने दो स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीदें जगा दी हैं। गुंजन ने सेमीफाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग के फाइनल का टिकट कटा लिया है।
गुंजन की इस जीत ने भारत को डकार 2026 में स्वर्ण पदक जीतने का एक और मौका दिया है। गुंजन फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय मुक्केबाज बन गई हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन की लिली बैसेट को 4-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की और अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा।
लिली बैसेट के खिलाफ गुंजन के मुकाबले में पांच जजों ने 30-27, 29-28, 28-29, 29-28 और 30-27 का स्कोर दिया, जिनमें से चार जजों ने भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में फैसला सुनाया। फाइनल में गुंजन का मुकाबला अल्जीरिया की बौथैना बेनसालाह से होगा, जो इटली की मिशेला गुग्लिएल्मोन को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराकर फाइनल में पहुंची हैं।