'जी' ने हासिल किए भारत के लिए 'फीफा वर्ल्ड कप' राइट्स, 4 नए स्पोर्ट्स चैनल होंगे लॉन्च (Image Source: IANS)
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून से होने जा रही है, जिसे भारतीय फैंस 'यूनाइट8 स्पोर्ट्स' चैनल्स और 'जी5' पर देख सकेंगे। 'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड' ने इस बड़े इवेंट के साथ फीफा वर्ल्ड कप 2030 के एडिशन, फीफा विमेंस वर्ल्ड कप 2027 और 2034 के अन्य अहम फीफा इवेंट्स के लिए भारत के मीडिया राइट्स हासिल कर लिए हैं।
स्पोर्ट्स फैंस को एक शानदार अनुभव देने के लिए 'जी' ने 4 स्पोर्ट्स चैनल (यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1 एचडी, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 और यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 एचडी) लॉन्च करने की घोषणा कर दी है।
'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड' ने बताया है कि उसका डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म 'जी5' भी यह सुनिश्चित करेगा कि फुटबॉल के दीवाने सभी रोमांचक एक्शन से जुड़े रहें, उन्हें अपनी पसंद की भाषा में लाइव मैच देखने का अनुभव मिले।