चाइना ओपन में रविवार को चीन की झेंग किनवेन ने चौथी वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी मीरा एंड्रीवा को 7-5, 6-4 से मात देकर 'विमेंस सिंगल्स' का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ किनवेन ने अपना पहला 'डब्ल्यूटीए 1000 खिताब' जीता। घरेलू दर्शकों के सामने जीत का जश्न मनाते हुए किनवेन भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
इस जीत के साथ झेंग चाइना ओपन में सिंगल्स खिताब जीतने वाली पहली चीनी खिलाड़ी बन गईं। पेरिस 2024 गेम्स में ओलंपिक गोल्ड जीतने के बाद से, दाहिनी कोहनी की लगातार चोट ने झेंग के करियर को प्रभावित किया और जुलाई 2025 में उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। इसके बाद उनकी रैंकिंग 2024 में करियर के सबसे ऊंचे स्थान नंबर 4 से गिरकर जून 2026 के मध्य में नंबर 160 तक आ गई।
इस जीत से झेंग को 1,000 रैंकिंग प्वाइंट्स और 11,51,380 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि मिली, जिससे वह लाइव डब्ल्यूटीए रैंकिंग में नंबर 23 पर पहुंच गईं।