विशाखापत्तनम: मांडविया, रक्षा खडसे ने ब्रिक्स फ्रेंडशिप साइकिलिंग इवेंट का नेतृत्व किया (Image Source: IANS)
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने रविवार को विशाखापत्तनम में 'ब्रिक्स फ्रेंडशिप साइकिलिंग इवेंट' का नेतृत्व किया। यह फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल का 87वां संस्करण था। ब्रिक्स युवा और खेल मंत्रियों की बैठक के दौरान इस साइकिलिंग इवेंट का आयोजन किया गया था।
मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, यूएई, ईरान और दक्षिण अफ्रीका के मंत्री और विभाग के हेड ने साइकिलिंग इवेंट में हिस्सा लिया। इसके माध्यम से ब्रिक्स देशों के बीच दोस्ती और सहयोग की भावना को दिखाया गया।
इस सप्ताह के फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल की थीम 'उन्नत भारत अभियान' थी।