तेलंगाना ने कोरिया नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू साइन किया (तेलंगाना ने कोरिया नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू साइन किया)
तेलंगाना की 'यंग इंडिया फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी' ने 'कोरिया नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी' के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। बुधवार को इसकी घोषणा मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तेलंगाना न केवल ओलंपिक की मेजबानी को लेकर तैयार होने के लिए, बल्कि ऐसे एथलीट तैयार करने के लिए भी प्रतिबद्ध है जो भारत का नाम रोशन कर सकें।
मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "यह बताते हुए खुशी हो रही है कि यंग इंडिया फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ने कोरिया नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (केएनएसयू) के साथ एक एमओयू साइन किया है, जो हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स के लिए दुनिया के प्रमुख संस्थानों में से एक है।"