अंडर-16 महिला हॉकी लीग: खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग 2022 (अंडर-16) (अंतिम चरण) के दूसरे दिन एचएआर हॉकी अकादमी, भारतीय खेल प्राधिकरण ए, प्रीतम हॉकी अकादमी और गुजरात खेल प्राधिकरण ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की।
पूल ए में एचएआर हॉकी अकादमी ने दिन के पहले मुकाबले में गुमनहेरा राइजर अकादमी के खिलाफ 11-0 की जीत हासिल की। प्रीति (6, 7, 9, 36, 44 मिनट) ने पांच गोल के साथ आक्रमण का नेतृत्व किया। सीमा (12, 15 मिनट) ने दो गोल किए, जबकि दीक्षा (25), सानिया (33), अदिति (41) और अंजलि (52 मिनट) ने एक-एक गोल किया।
भारतीय खेल प्राधिकरण ए ने पहले मैच की स्कोरलाइन को दोहराया, जिसमें काजल (6, 9, 15, 42 मिनट) ने चार गोल किए और तनुजा (21), सोनाली एक्का (25, 34 मिनट), बिनती (47, 50 मिनट) और करुणा (60 मिनट) ने स्मार्ट हॉकी अकादमी, रायपुर पर 11 गोल से जीत हासिल की।