एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने यूएस ओपन पुरुष एकल के तीसरे राउंड में जगह बना ली है। पांच सेट तक चले एक बेहद कड़े और संघर्षपूर्ण मुकाबले में जर्मनी के ज्वेरेव फ्रांस के क्वेंटिन हेलिस को हराया।
आर्थर ऐश स्टेडियम में 4 घंटे और 53 मिनट तक चले मुकाबले को एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने 6-4, 4-6, 7-6(3), 6-7(3), 6-3 से जीता। पहला राउंड मुकाबला भी 5 सेट में जीतने वाले ज्वेरेव ने दूसरे राउंड में फ्रांस के खिलाड़ी के सामने लय पाने में समय लिया, लेकिन अंतत: मैच को अपने नाम किया। मैच के दौरान एलेक्जेंडर ज्वेरेव को खतरनाक बैकहैंड और सर्व से जूझना पड़ा, लेकिन ज्वेरेव ने मैच के जरूरी मौकों का सही फायदा उठाया और अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार किया, जबकि हेलिस को अहम पलों में चूकने की वजह से नुकसान उठाना पड़ा।
ज्वेरेव यूएस ओपन जीतने के इरादे से उतरे हैं। वह पहली बार किसी मेजर में टॉप सीड के तौर पर मुकाबला कर रहे हैं।