विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप: नवनीत कौर का डबल धमाल, जर्मनी को 3-1 से रौंदकर भारत ने हासिल किया 5वां स्थान (विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप: नवनीत कौर का डबल धमाल, जर्मनी को 3-1 से रौंदकर भारत ने हासिल किया 5वां स्थान)
एफआईएच विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार को 5वें-6वें स्थान के लिए हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने जर्मनी को 3-1 से मात देकर अपने ऐतिहासिक अभियान का समापन किया।
दुनिया की पांचवें स्थान की टीम जर्मनी के खिलाफ इस शानदार जीत के साथ भारत को पांचवां स्थान मिला। यह साल 1974 में खेले गए पहले विमेंस वर्ल्ड कप के बाद से एफआईएच वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। उस विश्व कप में भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही थी।
गुरुवार को नीदरलैंड के एमस्टेलवीन में खेले गए इस मैच के शुरुआती 30 मिनट तक कोई गोल नहीं हो सका, लेकिन तीसरे क्वार्टर में भारत ने शानदार आक्रामक खेल दिखाया। नवनीत कौर ने 2 और इशिका ने 1 गोल करके यादगार जीत सुनिश्चित की।