नई दिल्ली, 27 नवंबर मौजूदा एशियाई युवा चैंपियन रवीना ने अपने फाइनल मुकाबले में विजयी होने के लिए शानदार प्रदर्शन किया और स्पेन के ला नुसिया में आईबीए युवा पुरुष और महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 में भारत की कुल पदक तालिका में एक और गोल्ड मेडल जोड़ दिया।
रवीना (63 किग्रा) अपने फाइनल मुकाबले में नीदरलैंड की मेगन डेक्लर से भिड़ीं। अच्छी शुरुआत न करने के बावजूद भारतीय मुक्केबाज ने अपनी तकनीकी क्षमता और तेज गति का उपयोग करके अपने डच प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ प्रभावशाली वापसी की। शानदार मुकाबले में 2022 एशियाई युवा स्वर्ण पदक विजेता के पक्ष में समाप्त हुआ, जिसने बाउट की समीक्षा के बाद 4-3 से जीत हासिल की।
दूसरे फाइनल में कीर्ति (81 प्लस किग्रा) 2022 की यूरोपीय युवा चैंपियन आयरलैंड की क्लियोना एलिजाबेथ डीआर्सी के खिलाफ लड़ते हुए हारकर रजत पदक से संतुष्ठ करना पड़ा।