Archery recurve women
Advertisement
प्रणवी-कुमकुम को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने पर राष्ट्रपति ने दी बधाई
By
IANS News
October 03, 2026 • 13:24 PM View: 77
Archery Recurve Women: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने महज 17 साल की उम्र में व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा। वहीं, गोल्फ में प्रणवी उर्स ने देश को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल दिलाया। इन दोनों खिलाड़ियों को खास उपलब्धि हासिल करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बधाई दी है।
राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में रिकर्व महिला व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रचने पर कुमकुम अनिल मोहोद को बहुत-बहुत बधाई। इन गेम्स में आपका प्रदर्शन शानदार रहा और आपने टीम इवेंट्स में भी दो और मेडल जीते। गोल्ड मेडल जीतने वाले आपके शानदार प्रदर्शन के बाद एशियन गेम्स के वेन्यू पर हमारा राष्ट्रगान गूंज उठा। एशियन गेम्स के इस संस्करण में भारत की महिला तीरंदाजों की शानदार सफलता में आपने अहम योगदान दिया है। आपका प्रदर्शन और उपलब्धियां अनगिनत युवाओं, खासकर हमारी लड़कियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर करने के लिए प्रेरित करेंगी। उम्मीद है कि आप अपनी खास सटीकता के साथ आगे भी ऐसे ही सफलता हासिल करती रहेंगी।"
Advertisement
Related Cricket News on Archery recurve women
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement