Archery wc
तीरंदाजी विश्व कप: ऋषभ-ज्योति ने बनाया 'मिक्स्ड टीम वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय जोड़ी ने क्वालिफिकेशन में कुल 1431 (70 एक्स) अंक हासिल किए और 144 एरो के मिक्स्ड टीम स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह रिकॉर्ड पहले डेनमार्क की टान्जा गेलेंथिएन और मैथियास फुलर्टन के नाम था, जिन्होंने क्राको-मालोपोल्स्का 2023 यूरोपियन गेम्स में 1429 अंक बनाए थे।
'वर्ल्ड आर्चरी' ने 22 वर्षीय ऋषभ के हवाले से कहा, "यह खास है, क्योंकि मिश्रित टीम हाल ही में ओलंपिक में शामिल हुई है। हम समय के साथ ऐसी छोटी-छोटी उपलब्धियां हासिल करते रहे हैं। हमने सीजन की शुरुआत मिश्रित टीम स्वर्ण पदक (फ्लोरिडा 2025) के साथ की थी, लेकिन अगले दो चरण में हम मिश्रित टीम में एक साथ शूटिंग नहीं कर पाए। अब चौथे चरण में हम फिर से साथ हैं। हम दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हम अपनी निरंतरता से खुश हैं।"
Related Cricket News on Archery wc
-
तीरंदाजी विश्व कप चरण 2: शंघाई में स्वर्ण के लिए खेलेंगी भारतीय पुरुष और महिला कम्पाउंड टीमें
Archery WC Stage: भारत की पुरुष और महिला टीमों ने अपने-अपने सेमीफाइनल में जीत के बाद तीरंदाजी विश्व कप के दूसरे चरण में कम्पाउंड टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ...
-
शीर्ष तीरंदाज दीपिका ने शंघाई में जीता रजत; भारत ने 8 पदकों के साथ अभियान समाप्त किया (लीड-1)
Archery WC: शंघाई, 28 अप्रैल (आईएएनएस) शीर्ष भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने रविवार को यहां शिखर मुकाबले में विश्व नंबर 2 कोरियाई लिम सिह-योन से हारने के बाद 2024 तीरंदाजी विश्व कप चरण 1 में ...
-
भारत ने ओलंपिक चैंपियन कोरिया को हराकर पुरुष रिकर्व टीम का स्वर्ण पदक जीता
Archery WC: शंघाई, 28 अप्रैल (आईएएनएस) तरूणदीप राय, धीरज बोम्मदेवरा और प्रवीण जाधव की भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने यहां चल रहे विश्व कप चरण 1 में रविवार को मौजूदा ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को ...
-
प्रियांश ने पुरुषों की व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में रजत पदक जीता
Archery WC: शंघाई, 27 अप्रैल (आईएएनएस) प्रियांश अपने पहले विश्व कप फाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन निको वीनर से 147-150 से हार गए और तीरंदाजी विश्व कप में पुरुषों की व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में रजत ...
-
भारतीय पुरुष कंपाउंड और मिश्रित टीम ने स्वर्ण पदक जीते
Archery WC: शंघाई, 27 अप्रैल (आईएएनएस) अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नम की डायनामिक भारतीय कंपाउंड मिश्रित टीम ने शनिवार को यहां शंघाई विश्व कप में एस्टोनिया के रॉबिन और लिसेल जाटमा को 158-157 से ...