Badminton sports hindi
सात्विक-चिराग ने पहली बार जीता चाइना मास्टर्स का खिताब, फाइनल में चीन की जोड़ी को दी शिकस्त
भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने रविवार को बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 टूर्नामेंट चाइना मास्टर्स में पुरुष डबल्स का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में सात्विक-चिराग ने चीन के जी तिंग और रेन शियांग यू की जोड़ी के खिलाफ 11-21, 21-13, 21-17 से जीत दर्ज की।
सात्विक-चिराग की जोड़ी इस टूर्नामेंट में 2023 और 2025 में उपविजेता रही थी। वहीं, 2024 में इन्होंने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। सात्विक-चिराग पिछले महीने नई दिल्ली में हुए बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना तीसरा मेडल जीतने से चूक गए थे और उन्हें क्वार्टर फाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर पर इस जोड़ी का यह 10वां खिताब है। यह इस साल उनका दूसरा सुपर 750 खिताब और कुल मिलाकर चौथा खिताब है।
Related Cricket News on Badminton sports hindi
-
BWF चाइना मास्टर्स: लोह कीन से मिली करारी हार, चीन के युकी पहले ही राउंड में बाहर
बीडब्ल्यूएफ चाइना मास्टर्स 2026 में चीन के शी युकी को सिंगापुर के लोह कीन यू के हाथों सीधे गेम में 21-11, 21-10 से हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार को शेनझेन में खेला गया यह ...
-
Korea Masters: अनमोल खरब का सफर समाप्त, तन्वी शर्मा अगले दौर में
भारत की अनमोल खरब का कोरिया मास्टर्स में सफर समाप्त हो गया। गुरुवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में वियतनाम की ओलंपियन वू थी ट्रांग के खिलाफ हुए कड़े मुकाबले में अनमोल खरब को हार का सामना ...
-
Japan Open: क्वार्टर फाइनल मैच से ओकुहारा के हटने के बाद सेमीफाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु
भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने शुक्रवार को जापान ओपन सुपर 750 के सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। क्वार्टर फाइनल में सिंधु का मुकाबला नोजोमी ओकुहारा से होना था, लेकिन वह चोट ...
-
PV Sindhu मलेशिया ओपन से बाहर, सेमीफाइनल में चीनी खिलाड़ी से हारीं
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु मलेशिया ओपन से बाहर हो गई हैं। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में उन्हें दुनिया की नंबर 2 खिलाड़ी चीन की वांग झियी से 16-21, 15-21 से हार ...
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago