Korea Masters: अनमोल खरब का सफर समाप्त, तन्वी शर्मा अगले दौर में (Image Source: IANS)
भारत की अनमोल खरब का कोरिया मास्टर्स में सफर समाप्त हो गया। गुरुवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में वियतनाम की ओलंपियन वू थी ट्रांग के खिलाफ हुए कड़े मुकाबले में अनमोल खरब को हार का सामना करना पड़ा। अनमोल ने 23-21, 15-21, 21-18 से मैच गंवाया। इस हार के साथ ही उनका सफर समाप्त हो गया।
भारतीय शटलर शुरुआती गेम में ज्यादातर समय नियंत्रण में थी, लेकिन उन्होंने चार गेम पॉइंट गंवा दिए, जिससे वू थी ट्रांग को शुरुआती बढ़त लेने का मौका मिल गया। इसके बाद अनमोल ने दूसरे गेम में जोरदार वापसी की और इंटरवल पर अपनी 11-9 की बढ़त का फायदा उठाकर निर्णायक गेम के लिए मजबूर कर दिया।
निर्णायक गेम में, भारतीय खिलाड़ी 19-9 से पीछे चल रही थी, वह वापसी नहीं कर सकीं और वू थी ट्रांग ने मुकाबला जीत लिया गया।