Jay meena
एशियन गेम्स: ‘22 साल की मेहनत पूरी हुई’, भारत के ऐतिहासिक कांस्य पदक पर भावुक हुए जय मीणा के कोच
जय मीणा सेमीफाइनल में जापान के ताकुया कुरोसाका से 2-4 से हार गए, लेकिन अंतिम चार में पहुंचने के साथ ही उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में उन्होंने फिलीपींस के शेरविन नुगुइट के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए निर्णायक गेम में 3-5 से पिछड़ने के बाद लगातार चार अंक जीतकर 4-3 से मुकाबला अपने नाम किया।
आईएएनएस से बातचीत में कोच सुदेश सांगटे ने कहा, "हमने 22 साल तक कड़ी मेहनत की है। जब जय 10 साल का था, तभी से मैं उसके साथ सॉफ्ट टेनिस खेल रहा हूं। उसने सिंगल्स, मिक्स्ड डबल्स और विश्व चैंपियनशिप में भी पदक जीते हैं। उसने भारत को यह ऐतिहासिक तोहफा दिया है। मैं बेहद खुश और भावुक हूं।"
Related Cricket News on Jay meena
-
अगर कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में 'सॉफ्ट टेनिस' शामिल होगा, तो भारत पांचों गोल्ड मेडल जीतेगा: जय मीणा का…
Jay Meena: भारतीय सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी जय मीणा ने बुधवार को एशियन गेम्स में पुरुषों के सिंगल्स इवेंट में ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीता। देश का पहला एशियाई खेल पदक जीतकर इतिहास रचने के बाद मीणा ...
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago
-
- 4 days ago