Jay Meena: भारतीय सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी जय मीणा ने बुधवार को एशियन गेम्स में पुरुषों के सिंगल्स इवेंट में ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीता। देश का पहला एशियाई खेल पदक जीतकर इतिहास रचने के बाद मीणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वादा किया है कि अगर अहमदाबाद में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में सॉफ्ट टेनिस को शामिल किया जाता है, तो भारत सभी पांच गोल्ड मेडल जीतेगा।
मीणा ने बुधवार को एशियन गेम्स में पुरुषों के सिंगल्स इवेंट में ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद यह बयान दिया। सेमीफाइनल में भारतीय खिलाड़ी को जापान के ताकुया कुरोसाका से 2-4 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि इससे पहले क्वार्टर फाइनल में उन्होंने शेरविन नुगुइट के खिलाफ शानदार वापसी की थी।
निर्णायक गेम में 3-5 से पिछड़ने के बाद, मीणा ने अगले चार प्वाइंट्स जीतकर 4-3 से जीत हासिल करते हुए सॉफ्ट टेनिस में भारत का पहला एशियन गेम्स मेडल सुनिश्चित किया।