Judo semi
सीडब्ल्यूजी 2026: ग्लासगो में उत्तराखंड की उन्नति शर्मा ने जीता ब्रॉन्ज, परिवार में जश्न का माहौल
उन्नति की मां ममता शर्मा ने 'आईएएनएस' से कहा, "मुझे बहुत खुशी है। हमारी बेटी की तरह ही सभी बच्चे सफलता हासिल करें। हर बेटी सफल बने और देश का नाम रोशन करे। उन्नति ने जो भी करना चाहा, हमने उन्हें सपोर्ट किया। पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं। उन्नति बचपन से लड़कों के साथ खेलती थीं। हमें शुरुआत से ही लगता था कि एक दिन जरूर नाम रोशन करेंगी।"
उन्नति की बहन रिया ने कहा, "मुझे बहुत गर्व है और मेरे माता-पिता को भी बहुत गर्व है। हम सभी को उन पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है क्योंकि इसमें लगभग 33 देशों ने हिस्सा लिया था। अपने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतना एक बहुत बड़ी कामयाबी है। उन्होंने इस मेडल के लिए काफी मेहनत की है। एक एथलीट मेडल जीतने के लिए काफी मेहनत करता है। हमें गर्व है कि उन्नति ने उत्तराखंड के साथ पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्नति पढ़ाई में काफी अच्छी रही हैं। 12वीं क्लास में उनके शानदार नंबर आए थे। उन्होंने खेल के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान दिया। खेलों से भी काफी कुछ हासिल किया जा सकता है।"
Related Cricket News on Judo semi
-
सीडब्ल्यूजी 2026: जूडोका उन्नति शर्मा की शानदार वापसी, विमेंस 63 किग्रा कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता
Commonwealth Games: उन्नति शर्मा ने सेमीफाइनल में मिली हार से उबरते हुए शनिवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 63 किलोग्राम जूडो इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले ...
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16