Glasgow: Commonwealth Games 2026 – Womens -63kg Judo Semi-final (Image Source: IANS)
Commonwealth Games: उन्नति शर्मा ने सेमीफाइनल में मिली हार से उबरते हुए शनिवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 63 किलोग्राम जूडो इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में साउथ अफ्रीका की स्काई नोस्टर को मात दी।
इस जीत के साथ ही इन गेम्स में जूडो में भारत के पदकों की संख्या चार हो गई। इससे पहले, अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने गोल्ड मेडल जीते थे, जबकि यामिनी मौर्या ने सिल्वर मेडल जीतकर इस खेल में भारत का दबदबा साबित किया था।
उन्नति ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की और राउंड ऑफ 16 में एस्वातिनी की लमुलेला मगागुला के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारतीय जूडोका ने सिर्फ 1 मिनट 39 सेकंड में मुकाबला खत्म कर दिया और लगातार दो 'वाजा-अरी' के बाद 'इप्पोन' से जीत हासिल की।