Junior championship
एपीजीसी जूनियर चैम्पियनशिप के पहले राउंड में रणवीर ने 69 का स्कोर कार्ड कर संयुक्त चौथा स्थान हासिल किया; कशिका दसवें स्थान पर
16 वर्षीय रणवीर ने दूसरे और पांचवें होल पर बर्डी से शुरुआत की, लेकिन नौवें होल पर एक बोगी कर बैठे। छह लगातार पार के बाद उन्होंने 16वें होल पर एक और बोगी की, लेकिन इसके बाद शानदार वापसी करते हुए आखिरी दो होल पर लगातार बर्डी करते हुए दिन का स्कोर दो-अंडर पर समाप्त किया।
अपने प्रदर्शन से संतुष्ट रणवीर ने कहा, “राउंड ठीक-ठाक रहा। कुछ अच्छी रिकवरी की लेकिन कुछ मूर्खतापूर्ण गलतियां भी हुईं। मेरा कल का लक्ष्य है कि मैं अच्छे से आराम करूं और आज के आंकड़ों का विश्लेषण करूं ताकि कल वही गलतियां न दोहराऊं। निर्णय लेने और उसे कार्यान्वित करने में सुधार लाना मेरी प्राथमिकता होगी।”
Related Cricket News on Junior championship
-
जूनियर विश्व पदक तालिका में भारत चीन से आगे निकला
भारत ने कोरिया के चांगवोन में आईएसएसएफ विश्व जूनियर चैम्पियनशिप के तीसरे दिन पदक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए चार स्वर्ण पदकों के साथ चीन को पछाड़ दिया। चीन के पास तीन स्वर्ण पदक ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51