S singles
चोट के कारण मैड्रिड ओपन में हिस्सा नहीं लेंगे नोवाक जोकोविच
सर्बिया के स्टार खिलाड़ी के अनुसार, वह पूरी तरह से फिट नहीं हैं और जल्द से जल्द वापसी करने के लिए अपनी रिकवरी पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। जोकोविच ने ट्वीट करते हुए लिखा, "बदकिस्मती से मैं इस साल मैड्रिड ओपन में हिस्सा नहीं ले पाऊंगा। जल्द वापसी करने के लिए मेरी रिकवरी जारी है।" एक बयान में टूर्नामेंट के आयोजकों ने लिखा, "नोवाक जोकोविच, जो तीन बार के मैड्रिड ओपन चैंपियन हैं, इस साल के टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हमें उम्मीद है कि आप जल्द से जल्द यहां वापस आएंगे, ताकि हम आपके टेनिस का लुत्फ उठा सकें जैसा कि हमने काजा मैजिका में कई बार उठाया है।"
Australian Open Men: 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने चोट के कारण आधिकारिक तौर पर मैड्रिड ओपन से नाम वापस ले लिया है। यह टूर्नामेंट 23 अप्रैल से शुरू होने वाला है। जोकोविच ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की।
Also Read: LIVE Cricket Score
24 ग्रैंड स्लैम अपने नाम कर चुके जोकोविच ने अपने करियर में तीन बार मैड्रिड ओपन का खिताब जीता है। उन्होंने 2011, 2016 और 2019 में एटीपी मास्टर्स 1000 क्ले-कोर्ट का खिताब अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट में उनका जीत का अनुपात भी काफी अच्छा रहा है। इस टेनिस स्टार ने मैड्रिड ओपन के इतिहास में अब तक 30 मैच जीते हैं और सिर्फ 10 मैच हारे हैं। जोकोविच ने अब इटैलियन ओपन के लिए साइन अप किया है, जो एक क्ले-कोर्ट मास्टर्स इवेंट भी है और 8 मई से शुरू होगा। हालांकि, इस सर्बियाई खिलाड़ी की भागीदारी आने वाले दिनों में उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी।
Related Cricket News on S singles
-
'इंडियन वेल्स टूर्नामेंट': 45 साल की वीनस विलियम्स को मिली वाइल्ड कार्ड एंट्री
NEW YORK: दिग्गज अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी और 7 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन वीनस विलियम्स को इस साल के इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है। टूर्नामेंट के आयोजकों ने वीनस को वाइल्ड ...
-
सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने पर अल्काराज को बधाई दी
Australian Open Men: स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने नोवाक जोकोविच को 2-6, 6-2, 6-3, 7-5 से मात देकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में मेंस सिंगल्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत पर मास्टर-ब्लास्टर ...
-
ऑस्ट्रेलियन ओपन: टूर्नामेंट से हटे याकूब मेंसिक, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविच
Australian Open Singles: चेक स्टार याकूब मेंसिक को पेट की चोट के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंट से हटना पड़ा है। इसी के साथ 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच को चौथे राउंड में ...
-
ऑस्ट्रेलियन ओपन: जोकोविच की 400 मेजर जीत पूरी, फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी, चौथे राउंड में बनाई जगह
Australian Open Singles: पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन ड्रॉ में जीत का सिलसिला जारी रखते हुए मेजर में 400 मैच जीतने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। जोकोविच ने ...
-
होबार्ट इंटरनेशनल: वीनस विलियम्स के खिलाफ तात्याना मारिया की 6-4, 6-3 से जीत
NEW YORK: होबार्ट इंटरनेशनल के पहले राउंड में मंगलवार को जर्मनी की तात्याना मारिया ने वीनस विलियम्स के खिलाफ 6-4, 6-3 से जीत दर्ज की। ...
-
टेनिस: ऑस्ट्रेलियन ओपन की प्राइज मनी में ऐतिहासिक वृद्धि, विजेताओं को मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी राशि
S SINGLES FINAL: ऑस्ट्रेलियन ओपन के आयोजकों ने मंगलवार को रिकॉर्ड 111.5 मिलियन (ऑस्ट्रेलियन डॉलर) प्राइज मनी की घोषणा की। यह टूर्नामेंट इतिहास की सबसे बड़ी इनामी राशि है। पिछले साल की 96.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियन ...
-
यूएस ओपन : कैरोलिना मुचोवा से हारकर वीनस विलियम्स का सफर समाप्त
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स का यूएस ओपन 2025 का सफर निराशाजनक तरीके से समाप्त हो गया। वीनस को कैरोलिना मुचोवा के खिलाफ तीन लगातार सेटों में हार का सामना करना पड़ा। ...
-
यूएस ओपन : शानदार जीत के साथ दूसरे दौर में पेगुला, पाओलिनी और अजारेंका
Jessica Pegula US Open 2025: चौथी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने मिस्र की मेयर शेरिफ को 6-0, 6-4 से शिकस्त देकर यूएस ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। यह मुकाबला एक घंटे ...
-
टेनिस : मेट्ज़ में अपनी अंतिम उपस्थिति के बीच गैस्केट ने प्री-क्वार्टर में प्रवेश किया
ROGERS CUP: रिचर्ड गैस्केट ने मोसेल ओपन में थियागो मोंटेइरो के खिलाफ पहले दौर में शानदार वापसी करते हुए अपने अंतिम अभियान को जीवित रखा है। ...
-
पैरा शटलर निथ्या श्री ने महिला एकल एसएच6 में कांस्य पदक जीता
Shuttler Nithya Sre: पेरिस, 3 सितंबर (आईएएनएस) भारत की सुमति सिवान निथ्या श्री ने सोमवार शाम यहां महिला एकल एसएच6 वर्ग में इंडोनेशिया की पूर्व विश्व चैंपियन रीना लार्लिना को 2-0 से हराकर अपना पहला ...
-
पेरिस पैरालिंपिक : शटलर मनीषा रामदास ने कैथरीन रोसेनग्रेन को हराकर जीता कांस्य पदक
Shuttler Manisha Ramadass: भारत की मनीषा रामदास ने पैरालंपिक खेल में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने महिला एकल एसयू5 वर्ग में तीसरे स्थान के मैच में डेनमार्क की कैथरीन रोसेनग्रेन को 2-0 (21-12, 21-8) से ...
-
पेरिस पैरालिंपिक : नितेश कुमार ने बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स एसएल3 में स्वर्ण पदक जीता
Nitesh Kumar: शीर्ष वरीयता प्राप्त नितेश कुमार ने सोमवार को पुरुष सिंगल्स एसएल3 श्रेणी के बैडमिंटन फाइनल में ब्रिटेन के डेनियल बेथल को कड़े मुकाबले में 21-14, 18-21, 23-21 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। ...
-
आईटीटीएफ मिश्रित टीम विश्व कप में चीन ने जर्मनी को, दक्षिण कोरिया ने जापान को हराया
TABLE TENNIS: चेंगदू, 9 दिसंबर (आईएएनएस) अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) मिश्रित टीम विश्व कप में शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन ने जर्मनी पर 8-1 से जीत हासिल कर तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago
-
- 6 days ago