Tennis sports hindi
US Open 2026: फ्रांसेस टियाफो सेमीफाइनल में, शुरुआत 2 सेट में हार के बाद एलेक्स मिशेलसन को हराया
अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो ने हमवतन एलेक्स मिशेलसन को हराकर यूएस ओपन 2026 के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टियाफो ने दो सेट गंवाने के बाद यादगार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम किया और अंतिम चार में जगह सुनिश्चित की। टियाफो तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।
ग्यारहवीं सीड टियाफो को शुरुआत के दो सेट में दुनिया के 46वें नंबर के खिलाड़ी मिशेलसन ने हराया। टियाफो तीसरे सेट में भी 5-3 से पिछड़ रहे थे। ऐसा लग रहा था कि टियाफो मौजूदा टूर्नामेंट का अपना करिश्मा खो रहे हैं, लेकिन उसी समय उन्होंने वापसी की। उन्होंने न सिर्फ तीसरा सेट जीता, बल्कि मुकाबला भी अपने नाम किया। टियाफो ने 10-पॉइंट के टाई-ब्रेक में जीत हासिल की और 4 घंटे 38 मिनट तक चले मुकाबले को 5-7 3-6 7-5 6-3 7-6 (10-6) से अपने नाम किया। इस दौरान टियाफो को भीड़ का जोरदार समर्थन मिला।
Related Cricket News on Tennis sports hindi
-
US Open 2026: सबालेंका ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, लगातार तीसरे खिताब से दो जीत दूर
दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने यूएस ओपन 2026 के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सबालेंका ने लिंडा नोस्कोवा को 7-6(1), 3-6, 7-6(7) से हराया। जीत के साथ ही ...
-
US Open: 2026: मोनफिल्स ने ओपनर में जीत के साथ 40वां जन्मदिन मनाया
गेल मोनफिल्स ने लुइस आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में खचाखच भरी भीड़ के सामने वैलेजो को 2-6, 6-1, 6-2, 6-0 से हराकर यूएस ओपन के अपने पहले मैच में जीत दर्ज की। ओवर ऑल यूएस ओपन में ...
-
US Open: 2026: कोको गॉफ और मीरा एंड्रीवा ने दूसरे राउंड में जगह बनाई
कोको गॉफ ने यूएस ओपन के दूसरे राउंड में जगह बना ली है। गॉफ ने जेनेप सोनमेज को 6-3, 6-4 से हराकर यूएस ओपन के दूसरे दौर में जगह बनाई। हाल में विंबलडन और टोरंटो ...
-
Davis Cup: साउथ कोरिया के खिलाफ भारत की कमान संभालेंगे नागल और भांबरी
साउथ कोरिया के खिलाफ डेविस कप क्वालीफायर के दूसरे दौर के अहम मुकाबले के लिए भारतीय टीम सोल जाएगी, जहां 18 और 19 सितंबर को मुकाबले खेले जाने हैं। इस दौरान भारतीय टीम की उम्मीदें ...
-
विंबलडन में सर्वाधिक 'मेंस सिंगल्स' खिताब जीतने वाले दिग्गज
टेनिस टूर्नामेंट की सबसे प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता 'विंबलडन' की शुरुआत साल 1877 में हुई थी। विंबलडन सिंगल्स को अक्सर टेनिस की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित खिताब माना जाता है। पुरुषों में इंग्लैंड के स्पेंसर ...
-
French Open 2026: कोको गॉफ की शानदार शुरुआत, टेलर टाउनसेंड को सीधे सेटों में हराया
मौजूदा चैंपियन कोको गॉफ ने फ्रेंच ओपन में मंगलवार को हमवतन टेलर टाउनसेंड पर 6-4, 6-0 से जीत दर्ज की। इसी के साथ वह मंगलवार को पेरिस के स्टेड रोलैंड गैरोस में फ्रेंच ओपन के ...
-
नंदन बाल : पिता की नसीहत ने बदली तकदीर, बतौर कोच मशहूर टेनिस खिलाड़ियों को तैयार किया
नंदन बाल भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी और मशहूर कोच हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। खिलाड़ी जीवन के बाद वह एक सफल कोच बने और कई युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दिया। ...
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16