विंबलडन में सर्वाधिक मेंस सिंगल्स खिताब जीतने वाले दिग्गज (Image Source: IANS)
टेनिस टूर्नामेंट की सबसे प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता 'विंबलडन' की शुरुआत साल 1877 में हुई थी। विंबलडन सिंगल्स को अक्सर टेनिस की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित खिताब माना जाता है। पुरुषों में इंग्लैंड के स्पेंसर गोर ने पहला सिंगल्स खिताब अपने नाम किया था।
'एमेच्योर एरा' (साल 1877 से 1967) में ब्रिटिश खिलाड़ी विलियम रेनशॉ ने रिकॉर्ड 7 बार मेंस सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया। रेनशॉ ने साल 1881, 1882, 1883, 1884, 1885, 1886 और 1889 में यह कारनामा किया।
साल 1968 में टेनिस के नियमों में बदलाव हुए और टूर्नामेंट सभी के लिए ओपन (खुले) हो गए, जिसके साथ 'ओपन एरा' की शुरुआत हुई। आइए, उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने 'ओपन एरा' में सबसे ज्यादा बार मेंस सिंगल्स खिताब अपने नाम किया है।