U20 asian cup
Advertisement
एशियन कप क्वालिफिकेशन के बाद बरसा पैसा, भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगा इतना इनाम
By
IANS News
August 10, 2025 • 22:18 PM View: 227
India U20: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने अंडर-20 महिला राष्ट्रीय टीम को 25,000 अमेरिकी डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है। यह इनाम टीम के शानदार प्रदर्शन के लिए दिया जा रहा है, जिसकी बदौलत भारत ने दो दशकों बाद पहली बार एएफसी अंडर-20 महिला एशियन कप के लिए क्वालीफाई किया।
भारत ने इससे पहले साल 2006 में एएफसी अंडर-20 महिला एशियन कप के लिए क्वालीफाई किया था।
भारतीय अंडर-20 महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप-डी के क्वालिफिकेशन अभियान में अजेय रहते हुए एएफसी अंडर-20 महिला एशियन कप में जगह बनाई। टीम ने इंडोनेशिया (0-0) से ड्रॉ खेला, तुर्कमेनिस्तान को 7-0 से हराया और फिर यंगून (म्यांमार) के थुवुना स्टेडियम में मेजबान म्यांमार को 1-0 से मात दी। इस पूरे अभियान में भारत ने एक भी गोल नहीं खाया।
Advertisement
Related Cricket News on U20 asian cup
-
अंडर20 एशिया कप ऑस्ट्रेलिया की नजर चार बार के चैंपियन सऊदी अरब के खिलाफ अपने पहले खिताब पर
AFC U20 Asian Cup: ऑस्ट्रेलिया और सऊदी अरब के बीच एएफसी अंडर 20 एशिया कप 2025 का फाइनल शनिवार को बाओन स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में परिचित दुश्मनों के बीच एक सामरिक लड़ाई होने का वादा ...
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 31 Mar 2026 02:55
Advertisement