graeme smith
क्विंटन डी कॉक इस फॉर्मेट में नहीं होंगे साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान,ग्रीम स्मिथ ने की पुष्टि
जोहान्सबर्ग, 17 अप्रैल| अप्रैल 2022 तक के लिए साउथ अफ्रीका का क्रिकेट निदेशक चुने गए ग्रीम स्मिथ ने साफ कर दिया है कि क्विंटन डी कॉक को टेस्ट कप्तानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। क्रिकइंफो ने स्मिथ के हवाले से कहा, "मैं एक बात स्पष्ट कर सकता हूं और वह यह कि क्विंटन सीमित ओवरों के ही कप्तान रहेंगे। वह आगे टेस्ट कप्तानी नहीं संभालेंगे।"
उन्होंने कहा, " हम चाहते हैं कि क्विंटन तरोताजा रहे और बेहर प्रदर्शन करे। मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि तीनों प्रारुपों में कप्तानी करना चुनौतीपूर्ण है। हमने देखा है कि कई सारे देश सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे लगता है कि तीनों में ऐसा संभवत: कम होता है।"
Related Cricket News on graeme smith
-
पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ बने क्रिकेट साउथ अफ्रीका के निदेशक,इतने साल तक संभालेंगे जिम्मेदारी
जोहान्सबर्ग, 17 अप्रैल| पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को अप्रैल 2022 तक के लिए साउथ अफ्रीका का क्रिकेट निदेशक चुना गया है। स्मिथ पिछले साल दिसंबर के मध्य में आईपीएल के 13वें सीजन तक के लिए ...
-
ग्रीम स्मिथ का सीएसए का क्रिकेट निदेशक बनना तय
जोहांसबर्ग, 8 दिसम्बर | दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) का क्रिकेट निदेशक बनना तय हो गया है। सीएसए अध्यक्ष क्रिस नेंजानी ने इसकी घोषणा की। नेंजानी ने कहा ...
-
पूर्व क्रिकेट कप्तान ग्रीम स्मिथ के लिए खुशखबरी, साउथ अफ्रीका क्रिकेट के बनेंगे पहले निदेशक
10 नवंबर। पूर्व क्रिकेट कप्तान ग्रीम स्मिथ दक्षिण अफ्रीका के पहले क्रिकेट निदेशक बन सकते हैं। यह पद दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट में 2019 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद अस्तित्व में आया है। दक्षिण ...
-
ग्रीम स्मिथ ने दूसरी बार शादी की, देखिए PHOTOS
नई दिल्ली, 5 नवंबर | दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने दूसरी बार शादी कर ली है। स्मिथ ने दो नवंबर को अपनी प्रेमिका रोमी लानफ्रांची के साथ शादी रचाई। स्मिथ के नाम ...
-
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने की शादी, वाइफ है काफी खूबसूरत !
4 नवंबर। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ दूसरा दफा शादी के बंधन में बंध गए हैं। ग्रीम स्मिथ ने 37 साल की उम्र में दोबारा शादी की है। आपको बता दें कि ग्रीम स्मिथ ...
-
टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 क्रिकेटर
क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट यानी टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों का लगातार अच्छा प्रदर्शन करना किसी चुनौती से कम नहीं है। ये और भी मुश्किल हो जाता है जब कोई बल्लेबाज टीम की बागडोर भी ...
-
रोहित शर्मा के फैन हुए SA के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ, तारीफ में कह डाली ये बात
रांची, 21 अक्टूबर | अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाने के बाद भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की अब हर जगह तारीफें हो रही है। रोहित टेस्ट और वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक ...
-
Happy Birthday ग्रीम स्मिथ,टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाला कप्तान
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और वर्ल्ड क्रिकेट में बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक ग्रीम स्मिथ आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। स्मिथ का जन्म 1 फरवरी साल 1981 को साउथ अफ्रीका के जोहन्सबर्ग ...
Cricket Special Today
-
- 06 Dec 2025 08:57
-
- 04 Dec 2025 09:06
-
- 03 Dec 2025 03:41
-
- 03 Dec 2025 10:18