Advertisement
Advertisement
Advertisement

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने की शादी, वाइफ है काफी खूबसूरत !

4 नवंबर। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ दूसरा दफा शादी के बंधन में बंध गए हैं। ग्रीम स्मिथ ने 37 साल की उम्र में दोबारा शादी की है।  आपको बता दें कि ग्रीम स्मिथ दो बच्चों के पिता भी

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat November 04, 2019 • 15:49 PM
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने की शादी, वाइफ है काफी खूबसूरत ! Images
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने की शादी, वाइफ है काफी खूबसूरत ! Images (twitter)
Advertisement

4 नवंबर। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ दूसरा दफा शादी के बंधन में बंध गए हैं। ग्रीम स्मिथ ने 37 साल की उम्र में दोबारा शादी की है।  आपको बता दें कि ग्रीम स्मिथ दो बच्चों के पिता भी हैं।

स्मिथ अपनी गर्लफ्रेंड रोमी लानफ्रांची के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। गौरतलब है कि ग्रीम स्मिथ ने इससे पहले आयरिश सिंगर मोर्गन डीन के साथ अगस्त 2011 में शादी की थी। साल 2012 में उनके घर बेटी कैंडेस क्रिस्टीन स्मिथ का जन्म हुआ तो वहीं एक साल के बाद बेटे कैमोरीन स्मिथ का जन्म हुआ। 

Trending


साल 2015 में स्मिथ और मोर्गन के रिश्ते में गिरावट आई और फिर इसी साल दोनों ने एक दूसरे से तालाक ले लिया। रोमी लानफ्रांची के साथ रिश्ते में रहते हुए ग्रीम स्मिथ को एक बेटा भी हुआ है। 

ग्रीम स्मिथ ने रोमी लानफ्रांची से शादी की फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। ग्रीम स्मिथ साउथ अफ्रीका के सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। इस समय क्रिकेट से अलग होकर ग्रीम स्मिथ कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं। 


Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement