1st test: Cricket News & Match Updates
रिजवान ने पंत का ऑलटाइम WTC का तोड़ा ये महारिकॉर्ड और बने इस मामलें में नंबर 1
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे दिन शतक जड़ते हुए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में पंत द्वारा नंबर 6 के बल्लेबाज द्वारा बनाये गए हाईएस्ट रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रिजवान की शतकीय पारी की मदद से पाकिस्तान ने पहली पारी 113 ओवर में 6 विकेट खोकर 448 रन के स्कोर पर घोषित कर दी।
रिज़वान ने 239 गेंदों पर 11 चौको और 3 छक्कों की मदद से 171* रन की अपने करियर की बेस्ट पारी खेली। उन्होंने अपना एकमात्र तीसरा टेस्ट शतक और 890 दिनों के बाद पहला शतक दर्ज किया। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में पंत द्वारा नंबर 6 बल्लेबाज द्वारा बनाये गए हाईएस्ट रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रिजवान पाकिस्तान के पांचवें विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट मैच की एक पारी में 150 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। उनसे पहले इम्तियाज अहमद, तस्लीम आरिफ, राशिद लतीफ और कामरान अकमल ने यह कारनामा किया था। Read More...
Related Cricket News for 1st test - Tesst
1st Test: तीसरे दिन लंच ब्रेक तक वेस्टइंडीज ने बनाया 53/1 का स्कोर , साउथ अफ्रीका के स्कोर से अभी भी इतने रन पीछे
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago