भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और केएल राहुल (KL Rahul) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड शतकीय साझेदारी की। ये जोड़ी SENA टेस्ट मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाजों द्वारा सबसे अधिक गेंदों का सामना करने वाली जोड़ी बन गयी। इसके अलावा पिछले 20 सालों में, यह ऑस्ट्रेलिया में भारत की पहली ओपनिंग शतकीय साझेदारी है।
भारत ने दूसरी पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 57 ओवर में बिना विकेट खोये 172 रन बना लिए है। स्टंप के समय जायसवाल 193 गेंद में 7 चौको और 2 छक्कों की मदद से 90 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे। वहीं राहुल 153 गेंद में 4 चौको की मदद से 62 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। दोनों ही बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को काफी परेशान किया।
Most balls faced by Indian Openers in SENA Test match
— (@Shebas_10dulkar) November 23, 2024
338b - (Perth, 2024)*
337b - W Jaffer/D Karthik (Capetown, 2007)
270b - M Prabhakar/W Raman (Auckland, 1990)
262b - Rohit/KL Rahul (Lord's, 2021)#INDvAUS pic.twitter.com/okRp6oF56v
SENA टेस्ट मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाजों द्वारा सबसे अधिक गेंदों का किया गया सामना