Australia
3rd ODI: भारतीय टीम में बदलाव की संभावना, रोहित शर्मा को मिलेगा आराम, केएल राहुल प्लेइंग XI में होंगे शामिल
7 मार्च। आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो मैचों में रोमांचक जीत हासिल करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार को महेंद्र सिंह धोनी के गृहनगर जेएससीए अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में तीसरे मैच में उतरेगी, जहां उसकी कोशिश सीरीज अपने नाम करने की होगी। पांच मैचों की सीरीज में भारत 2-0 से आगे है। उसने पहले हैदराबाद और फिर नागपुर में जीत हासिल की थी।
इन दोनों मैचों में भारत ने बेहद रोमांचक तरीके से जीत हासिल की थी। जिस तरह से दोनों मैचों में आस्ट्रेलिया ने प्रदर्शन किया था उस लिहाज से पूरी उम्मीद है कि वह तीसरे मैच में भी भारत को कड़ी टक्कर देगी। आस्ट्रेलिया के लिए यह मैच बेहद अहम है क्योंकि इस मैच में हार उसे सीरीज से बाहर कर देगी।
बीते दो मैचों में आस्ट्रेलिया जीत के करीब तो पहुंची थी लेकिन मेजबान टीम ने संयम बरतते हुए आखिरी समय में मैच अपने नाम कर लिया। नागपुर में खेले गए दूसरे मैच में आस्ट्रेलियाई टीम आखिरी ओवर में 11 रन नहीं बना पाई थी।
पहले मैच में भी उसने 99 रनों पर भारत के चार विकेट चटका कर उसे परेशानी में डाल दिया था लेकिन केदार जाधव और धोनी के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने उसके मुंह से जीत छीन ली थी।
इस मैच में भी धोनी पर सभी की नजरें रहेंगी क्योंकि वह अपने घर में खेल रहे हैं। इससे पहले इस मैदान पर धोनी ने बतौर कप्तान कदम रखा था। भारत ने इस मैदान पर 26 अक्टूबर, 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेला था, जहां भारत को 19 रनों से हार मिली थी इस मैच में धोनी कप्तान थे।
धोनी के जिम्मे मध्यक्रम की जिम्मेदारी है तो वहीं कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा तथा शिखर धवन को ऊपरी क्रम को मजबूत करना होगा जो बीते दो मैचों में देखने को नहीं मिला है। कोहली ने जरूर बल्ले का कमाल जारी रखा लेकिन रोहित और धवन ज्यादा कुछ नहीं कर पाए।
विश्व कप के लिहाज से अंबाती रायडू को चौथे नंबर का अच्छा विकल्प माना जा रहा है लेकिन बीती दो पारियों में वह विफल रहे हैं।
भारतीय टीम में बाकी के तीन मैचों के लिए बदलाव हुआ है। सिद्धार्थ कौल के स्थान पर भुवेश्वर टीम में आए हैं। भारत की गेंदबाजी हालांकि सही रास्ते पर है लेकिन हो सकता है कि भुवनेश्वर को अंतिम-11 में मौका दिया जाए और मोहम्मद शमी या जसप्रीत बुमराह को बाहर बैठना पड़े।
स्पिन विभाग में युजवेंद्र चहल को इस सीरीज में मौका नहीं मिला है। दोनों मैचों में रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने कमान संभाली है। चहल यह मैच खेलते हैं या नहीं इस पर भी नजरें होंगीं।
वहीं आस्ट्रेलिया को इस मैच में पहले से ज्यादा दम लगाना होगा तभी वह सीरीज में बनी रह सकती है। कप्तान एरॉन फिंच की नाकामी का सिलसिल दिन ब दिन बढ़ रहा है। मध्यक्रम में मार्कस स्टोइनिस और पीटर हैंड्सकॉम्ब का बल्ला तो चल रहा है लेकिन बीते मैच में शॉन मार्श असफल रहे थे।
आस्ट्रेलिया के लिए एक और बल्लेबाज का रन करना बहुत जरूरी होगा। वे बल्लेबाज हैं ग्लैन मैक्सवेल।
गेंदबाजी में तो आस्ट्रेलिया अच्छा करती आ रही है। पैट कमिंस, नाथन कल्टर नाइल ने तेज गेंदबाजी की कमान बखूबी संभाले रखी है। यहां स्टोइनिस ने थोड़ा निराश किया है। स्पिन में एडम जाम्पा ने बीते मैच में दो अहम विकेट लिए थे। मध्य के ओवरों में मेहमान टीम को जाम्पा और मैक्सवेल से रन रोकने के अलावा विकेट लेने की उम्मीद भी होगी।
भारत का यह इस मैदान पर चौथा मैच है। उसे यहां दो मैचों में जीत मिली है जबकि आस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 अक्टूबर 2013 को खेले गया इकलौते मैच का परिणाम नहीं निकल सका था।
टीमें (संभावित) :
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत
आस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडोर्फ, एलैक्स कैरी, नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सेवल, झाए रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन टर्नर, एडम जाम्पा।
Related Cricket News on Australia
-
IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मुकाबले में बने 5 महारिकॉर्ड, कोहली ने किया कमाल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में हुए दूसरे वनडे मुकाबले में कई पुराने रिकॉर्ड टूटे और कई नए रिकॉर्ड बने। जहां विराट कोहली ने बल्लेबाजी में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए तो वहीं रविन्द्र ...
-
India edge past Australia in 2nd ODI
Nagpur, March 5 - A brilliant century by skipper Virat Kohli and a disciplined bowling effort saw India defeat Australia by eight runs in the second One-Day International (ODI), here on Tuesday. India ...
-
नागपुर वनडे : भारत 8 रन से जीता, वनडे में 500वीं जीत
नागपुर, 5 मार्च - भारत ने गेंदबाजों की कसी गेंदबाजी के दम पर विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए दूसरे रोमांचक वनडे मैच में आस्ट्रेलिया को आठ रनों हरा दिया। इस ...
-
रोमांचक मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से दी मात, भारत को मिली वनडे में 500वीं…
5 मार्च। भारत ने विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में आस्ट्रेलिया को आठ रनों हरा दिया। इस जीत के बाद भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज ...
-
2nd ODI: Virat Kohli hits ton, India score 250 vs Australia
Nagpur, March 5: Despite skipper Virat Kohli's brilliant century and a disciplined innings from Vijay Shankar, India were bowled out for 250 against Australia in the second One Day International ( ...
-
Australia opt to field vs India in 2nd ODI
Nagpur, March 5: Australia won the toss and elected to field against India in the second One Day International here on Tuesday. While hosts India are playing with the same team, Australia made two ...
-
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (दूसरा वनडे): जानिए प्लेइंग XI, ऑस्ट्रेलिया टीम में दो अहम बदलाव
5 मार्च। आस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे पांच मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ...
-
UPDATE दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले फील्डिंग करने का फैसला
5 मार्च। दूसरे वनडे में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। भारतीय प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं है तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम में दो बदलाव हुए हैं। स्कोरकार्ड ...
-
India vs Australia: दूसरे वनडे में भारतीय टीम में 2 बदलाव, जानिए सटीक संभावित प्लेइंग XI
5 मार्च। भारत और आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमें मंगलवार को विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) मैदान पर आमने-सामने होंगी। यहां भारत एक-एक मौके पर श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका से हारा है। पहले वनडे मैच में भारत के ...
-
AUS के खिलाफ दूसरे वनडे में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी टीम इंडिया, एक बदलाव संभव
5 मार्च,नागपुर: पहले मैच में रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में उतरेगी तो उसकी कोशिश अपनी बढ़त को ...
-
IND vs AUS: विदर्भ स्टेडियम में लाजवाब रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड,इन महान बल्लेबाजों ने जड़े हैं…
नागपुर, 4 मार्च (CRICKETNMORE)| भारत और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमें मंगलवार को विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) मैदान पर आमने-सामने होंगी। इस मैदान की खासियत यह है कि यहां जब भी भारत खेला है, किसी न ...
-
IND vs AUS: India look to continue domination in second ODI against Australia
Nagpur, March 4 (CRICKETNMORE): The Indian top order will look to get runs while the World Cup hopefuls will strive to seal a berth, when India take on Australia in the second ODI, here on ...
-
नागपुर वनडे में भारतीय टीम में धवन की जगह केएल राहुल होंगे शामिल, जानिए संभावित प्लेइंग XI
4 मार्च, नागपुर। पहले मैच में रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में उतरेगी तो उसकी कोशिश अपनी ...
-
IND vs AUS: एमएस धोनी या दिनेश कार्तिक नहीं,ये है टीम इंडिया का नया फिनिशर,हो गया खुलासा
हैदराबाद, 3 मार्च (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए पहले वनडे मैच में मैन ऑफ द मैच रहे भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज केदार जाधव अब नंबर छह पर अपनी बल्लेबाजी को ज्यादा अहमियत देने ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago