नागपुर, 4 मार्च (CRICKETNMORE)| भारत और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमें मंगलवार को विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) मैदान पर आमने-सामने होंगी। इस मैदान की खासियत यह है कि यहां जब भी भारत खेला है, किसी न किसी भारतीय बल्लेबाज ने शतक लगाया है। ऐसे में वीसीए को एक बार फिर किसी भारतीय बल्लेबाज के शतक का इंतजार है। इससे पहले, यह जान लेते हैं कि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच इस मैदान पर यह चौथा मैच है। इससे पहले सभी मौकों पर भारत विजयी रहा है। साथ ही इस मैदान पर भारत का यह कुल छठा मैच है। यहां भारत एक-एक मौके पर श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका से हारा है।
भारत ने इस खूबसूरत मैदान पर 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। उस मैच में भारत ने 99 रनों से जीता था और महेंद्र सिंह धौनी ने 124 रनों की पारी खेली थी।
इसके बाद भारत उसी साल दिसम्बर में श्रीलंका के खिलाफ यहां खेला। धौनी ने यहां एक बार फिर अपने बल्ले का जलवा दिखाते हुए 107 रन बनाए। भारत हालांकि यह मैच तीन विकेट से हार गया।