Virat Kohli
आखिर क्यों 18 नंबर की जर्सी पहनते हैं विराट कोहली? ये है खास कनेक्शन
Virat Kohli jersey number 18: हर क्रिकेटर को एक खास नंबर की जर्सी मिलती है। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली भी एक ऐसा ही खास नंबर रखते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं नंबर 18 की। इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर आईपीएल तक विराट नंबर 18 की जर्सी पहने नज़र आते हैं। आखिर क्यों विराट ने सिर्फ 18 नंबर को ही अपना जर्सी नंबर चुना? विराट के फैंस यह जानना चाहते हैं, ऐसे में अब खुद किंग कोहली ने इस राज के पीछे से पर्दा हटाया है।
दरअसल, विराट ने RCB इनबॉक्स इवेंट में अपने और 18 नंबर के बीच जो रिश्ता है उसके पीछे की पूरी कहानी बताई है। विराट ने कहा, 'मैंने कभी भी 18 नंबर के लिए नहीं कहा। जब मैंने अपना अंडर-19 डेब्यू किया तब मुझे 18 नंबर की जर्सी मिली। इसके बाद जब मेरा इंडिया डेब्यू हुआ तब वह तारीख 18 अगस्त थी। दुर्भाग्य से मेरे पिता का देहांत भी 18 तारीख हो ही हुआ। इसलिए अब यह नंबर मेरे लिए कोई रेंडम नंबर नहीं रहा है। यह मुझसे जुड़ चुका है।'
Related Cricket News on Virat Kohli
-
9वीं क्लास के पेपर में पूछा गया विराट से जुड़ा सवाल, फोटो हो रही है वायरल
विराट कोहली को सुर्खियों में रहने के लिए किसी खास वजह की जरूरत नहीं होती। लेकिन इस समय वो सोशल मीडिया पर एक अलग वजह से काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। ...
-
IPL 2023: क्या RCB का सपना फिर जाएगा टूट! ये खिलाड़ी IPL करेंगे मिस
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2023 की शुरुआत मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 अप्रैल से करेगी। ...
-
VIDEO: विराट के अवॉर्ड शो में छाए नीरज चोपड़ा, 'बिजली-बिजली' गाने पर लगाए ठुमके
इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर 2023 इवेंट में कई स्पोर्ट्स खिलाड़ी और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ पहुंचे। इस दौरान ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा भी इवेंट में पहुंचे और उन्होंने ठुमके भी लगाए। ...
-
VIDEO: कॉमेडियन बस्सी ने छूए विराट कोहली के पैर, विराट ने लगा लिया गले
कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो विराट कोहली के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं। ...
-
विराट कोहली ने पचासा जड़कर रचा इतिहास, तोड़ा ब्रायन लारा का अनोखा रिकॉर्ड
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने बुधवार (22 मार्च) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में शानदार अर्धशतक ...
-
VIDEO: विराट कोहली से भिड़ गए स्टोइनिस, देखने लायक था कोहली का चेहरा
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीसरे वनडे मैच में 21 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली है। इस जीत में ऑस्ट्रेलियाई टीम के सभी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। ...
-
VIDEO: चेन्नई में विराट कोहली ने किया लुंगी डांस, वायरल हो रहा है वीडियो
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे से कई मज़ेदार वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ...
-
RCB में दो-दो विराट, स्मृति ने किया कोहली का बॉलिंग एक्शन कॉपी; देखें VIDEO
WPL में RCB के आखिरी मुकाबले में स्मृति मंधाना गेंदबाज़ी करती दिखीं। उनका बॉलिंग एक्शन लगभग विराट कोहली जैसा था। ...
-
शोएब अख्तर ने बोले बड़े बोल, कहा- 'विराट कोहली से ज्यादा शतक लगाएगा बाबर आज़म'
पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक बार फिर से ऐसा बयान दिया है जिसके चलते वो सुर्खियों में आ गए हैं। अख्तर ने कहा है कि बाबर आज़म अपने करियर के आखिर ...
-
1205 दिन बाद जड़े शतक पर विराट कोहली ने कहा, अहमदाबाद में शतक ने मुझे शांति दी
स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में शतक बनाने से उन्हें एक तरह से शांति मिली है। इस शतक से विराट ...
-
विराट कोहली का चौंकाने वाला खुलासा,टीम इंडिया का ये खिलाड़ी है सबसे खराब रनर, धोनी- डी विलियर्स को…
विराट कोहली (Virat Kohli) बल्लेबाजी के दौरान कितनी तेज रन दौड़ते हैं ये जगजाहिर है। कई खिलाड़ी उनकी तेजी की बराबरी नहीं कर पाते, ऐसा कई बार देखा गया है। कोहली ने अपने उस साथी ...
-
IND vs AUS 3rd ODI, Dream 11 Prediction: 3 बल्लेबाज़ 4 ऑलराउंडर टीम में करें शामिल,पहली इनिंग का…
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। ...
-
VIDEO: एलिस ने भी विराट कोहली को घुटनों पर ला दिया, नितिन मेनन ने खड़ी कर दी उंगली
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में विराट कोहली एक बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इस मैच में उन्हें नाथन एलिस ने आउट करके मैच का अपना पहला विकेट लिया। ...
-
टूटी हार्दिक-विराट की जोड़ी! कप्तान पांड्या ने किया कोहली को इग्नोर; देखें VIDEO
रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में हार्दिक पांड्या ने वानखेड़े वनडे में भारतीय टीम की अगुवाई की थी। ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago