Aaron finch: Cricket News & Match Updates
एरोन फिंच ने चुनी WTC Final के लिए इंडियन XI, सिर्फ दो पेसर टीम में करे शामिल; जाने क्यों
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 जून से 11 जून तक इंग्लैंड के द ओवल में खेला जाएगा। इस महामुकाबले के ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एरोन फिंच ने भारतीय प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। फिंच ने अपनी टीम में सिर्फ दो पेसर शामिल किये हैं। इस दिग्गज का मानना है कि ओवल की पिच गेम के आगे बढ़ने पर स्पिन गेंदबाज़ों को मदद करती है, ऐसे में अश्विन और जडेजा भारतीय टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।
एरोन फिंच ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए अपनी भारतीय प्लेइंग इलेवन चुनी। फिंच का मानना है कि रोहित शर्मा को छह बल्लेबाज़ों के साथ मैदान पर उतरना चाहिए। उन्होंने अपनी टीम में सलामी बल्लेबाज़ों के तौर पर शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा को चुना है। इसके बाद नंबर तीन पर चेतेश्वर पुजारा, नंबर चार पर विराट कोहली, नंबर पांच पर अनुभवी बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे और नंबर छह पर विकेटकीपर बैटर के तौर पर ईशान किशन फिंच की पसंद हैं। Read More...